बाली ! नकली मार्केट ने हर जगह अपने पैर पसार दिए खाद्य सामग्री से लेकर अब फार्मा कंपनी की नकली फैक्ट्रियां चल रही है आदर्श फार्मा सिटिकल वर्कर्स के ब्रांड प्रतिनिधि विकास वैष्णव को पता चला कि बाली थाना क्षेत्र के ग्राम सेवाड़ी मे लूना फार्मा नाम की एक फर्म के द्वारा हमारे आदर्श फार्मासिटीकल वर्कर्स कंपनी के उक्त ब्रांड बाम ए पी स्पेशल की कॉपी कर उत्पादन किया जा रहा है
इस शिकायत को लेकर कंपनी प्रतिनिधि विकास वैष्णव बाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूना फार्मा कंपनी पर दबिश दी जहां बाम ए पी स्पेशल के रेफर ( 13047) प्लास्टिक पन्नी (638)और पैकेजिंग सामग्री बरामद हुई, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान के वीडियोग्राफी करवाई कर उक्त फार्मा कंपनी को सीज किया लूना फार्मा के मलिक नितिन जैन पर धारा 103 BWSS के तहत कार्रवाई कर बाली सेशन न्यायालय को सुपुत कर कॉपीराइट ट्रेडमार्क में पेश किया

